सस्ती सवारी, जीरो कमीशन; गृह मंत्री Amit Shah ‘भारत टैक्सी’ को दिखाएंगे हरी झंडी

देश के कैब सर्विस सेक्टर में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में देश की पहली कोऑपरेटिव आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का औपचारिक उद्घाटन किया। सरकार का दावा है कि

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Thursday, February 5, 2026

Amit Shah

देश के कैब सर्विस सेक्टर में आज एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में देश की पहली कोऑपरेटिव आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का औपचारिक उद्घाटन किया। सरकार का दावा है कि यह सेवा निजी कैब एग्रीगेटर्स की कमीशन आधारित और सर्ज प्राइसिंग वाली व्यवस्था को सीधी चुनौती देगी।

भारत टैक्सी को यात्रियों और चालकों—दोनों के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सरकार का मानना है कि यह मॉडल कैब सेक्टर में पारदर्शिता, निष्पक्षता और स्थिर किराया व्यवस्था को बढ़ावा देगा।

Amit Shah ने की सहकारिता मॉडल पर आधारित नई पहल

भारत टैक्सी को ‘सहकार से समृद्धि’ के राष्ट्रीय विज़न के तहत विकसित किया गया है। इस प्लेटफॉर्म का संचालन सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड कर रही है, जिसमें देश की आठ प्रमुख सहकारी संस्थाएं साझेदार हैं।

Amit Shah ने इनमें अमूल, इफको, कृभको, नाफेड, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB), नेशनल कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (NCEL), नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NCDC) और नाबार्ड शामिल हैं। सरकार के अनुसार, यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर सहकारी संस्थाओं ने मिलकर एक डिजिटल मोबिलिटी प्लेटफॉर्म तैयार किया है।
Amit Shah

बोर्ड में ड्राइवरों की भागीदारी

भारत टैक्सी की एक अहम विशेषता यह है कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में कैब चालकों के दो निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। इससे निर्णय-प्रक्रिया में ड्राइवरों की सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

सरकार का कहना है कि यह कदम ड्राइवरों को केवल सेवा प्रदाता नहीं, बल्कि संगठन का भागीदार बनाने की दिशा में उठाया गया है।

यह भी पढ़े