बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस: भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार, दूसरे संडे Sunny Deol की फिल्म ने मचाया हाहाकार

Sunny Deol स्टारर वॉर-बेस्ड फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज के महज 10 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर यह साफ कर दिया है कि दर्शकों में देशभक्ति और एक्शन फिल्मों का क्रेज आज भी

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, February 2, 2026

Sunny Deol

Sunny Deol स्टारर वॉर-बेस्ड फिल्म बॉर्डर 2 ने रिलीज के महज 10 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर यह साफ कर दिया है कि दर्शकों में देशभक्ति और एक्शन फिल्मों का क्रेज आज भी चरम पर है। दूसरे रविवार को आई जबरदस्त कमाई ने बॉर्डर 2 को साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की कतार में ला खड़ा किया है।

Sunny Deol स्टारर बॉर्डर -2 दसवें दिन भी नहीं थमी कमाई की रफ्तार

Sunny Deol स्टारर बॉर्डर-2 रिलीज के दसवें दिन बॉर्डर 2 ने भारत में करीब 24.22 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन बढ़कर 301.89 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। आमतौर पर दूसरे हफ्ते में फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी जाती है, लेकिन बॉर्डर 2 के मामले में ऐसा नहीं हुआ। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ और लगातार बढ़ती ऑडियंस ने फिल्म की कमाई को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
Sunny Deol

दूसरे रविवार ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म का दूसरा रविवार खास तौर पर बेहद शानदार रहा। वीकेंड पर सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ देखने को मिली। खासकर उत्तर भारत और हिंदी पट्टी में बॉर्डर 2 को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे इसकी कुल कमाई को बड़ा बूस्ट मिला।

ऑक्यूपेंसी रेट ने बताई फिल्म की ताकत

रविवार को बॉर्डर 2 का औसत ऑक्यूपेंसी रेट 36.64 फीसदी दर्ज किया गया। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि फिल्म अभी भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। शाम और नाइट शोज में थिएटर लगभग हाउसफुल नजर आए, जिससे यह साफ है कि फिल्म का क्रेज अभी खत्म होने वाला नहीं है।

यह भी पढ़े