चौथी बार Ranji Trophy के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा उत्तराखंड, असम को एक पारी 42 रनों से हराया

Ranji Trophy 2025-26 का सीजन उत्तराखंड क्रिकेट के लिए सफलता और आत्मविश्वास लेकर आया है। इलीट ग्रुप सी के आखिरी लीग मुकाबले में असम को एक पारी और 42 रनों से हराकर उत्तराखंड ने न सिर्फ शानदार जीत दर्ज की, बल्कि पॉइंट टेबल में दूसरा स्थान हासिल

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, February 2, 2026

Ranji Trophy

Ranji Trophy 2025-26 का सीजन उत्तराखंड क्रिकेट के लिए सफलता और आत्मविश्वास लेकर आया है। इलीट ग्रुप सी के आखिरी लीग मुकाबले में असम को एक पारी और 42 रनों से हराकर उत्तराखंड ने न सिर्फ शानदार जीत दर्ज की, बल्कि पॉइंट टेबल में दूसरा स्थान हासिल करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश भी कर लिया। यह उत्तराखंड का रणजी ट्रॉफी इतिहास में चौथा नॉकआउट प्रवेश है, जिसने टीम और फैंस दोनों में नई ऊर्जा भर दी है।

Ranji Trophy में ग्रुप सी में दूसरा स्थान, क्वार्टरफाइनल का टिकट

Ranji Trophy में उत्तराखंड ने अपने अंतिम लीग मैच में बोनस अंक के साथ कुल 7 अंक हासिल किए और पूरे सीजन में 29 अंकों के साथ इलीट ग्रुप सी में दूसरा स्थान पाया। बंगाल द्वारा हरियाणा को हराए जाने से उत्तराखंड का रास्ता और आसान हो गया। इस जीत के साथ उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

लीग स्टेज का पूरा लेखा-जोखा

उत्तराखंड ने इस सीजन कुल 7 लीग मैच खेले, जिनमें से 4 में जीत, 2 में हार और 1 मैच ड्रॉ रहा। टीम ने सर्विसेज, हरियाणा, त्रिपुरा और असम को हराया, जबकि बंगाल और गुजरात से हार का सामना करना पड़ा। रेलवे के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी की बढ़त के कारण उत्तराखंड को 3 अहम अंक मिले।
Ranji Trophy

सीजन की खराब शुरुआत: बंगाल से हार

सीजन की शुरुआत उत्तराखंड के लिए निराशाजनक रही। 15 से 18 अक्टूबर 2025 के बीच कोलकाता में खेले गए पहले मुकाबले में बंगाल ने उत्तराखंड को 8 विकेट से हराया। उत्तराखंड की पहली पारी 213 रनों पर सिमट गई, जिसमें मोहम्मद शमी और जायसवाल की घातक गेंदबाजी देखने को मिली।

बंगाल ने पहली पारी में 323 रन बनाकर 110 रनों की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में भी उत्तराखंड बड़ा स्कोर नहीं बना सका और अंततः मैच गंवा बैठा। इस हार के बावजूद, युवा गेंदबाज देवेंद्र सिंह बोरा ने 6 विकेट लेकर सकारात्मक संकेत दिए।

रेलवे के खिलाफ ड्रॉ, लेकिन अहम अंक

दूसरा मुकाबला 25 से 28 अक्टूबर के बीच रामनगर में रेलवे के खिलाफ खेला गया। यह मैच ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के कारण उत्तराखंड को 3 अंक मिले। मयंक मिश्रा ने 6 विकेट लेकर गेंदबाजी में चमक दिखाई, जबकि बल्लेबाजी में युवराज चौधरी और कप्तान कुणाल चंदेला ने अहम योगदान दिया।

सर्विसेज के खिलाफ पहली जीत

उत्तराखंड को पहली जीत 1 से 4 नवंबर के बीच सर्विसेज के खिलाफ मिली। दिल्ली के पालम ग्राउंड पर खेले गए इस लो-स्कोरिंग मुकाबले में उत्तराखंड ने 17 रनों से जीत दर्ज की। जगदीश सुचित और मयंक मिश्रा की ऑलराउंड परफॉर्मेंस ने टीम को 6 अहम अंक दिलाए।

हरियाणा को उनके घर में पारी से हराया

सीजन की सबसे प्रभावशाली जीत 8 से 11 नवंबर के बीच हरियाणा के खिलाफ रोहतक में आई। उत्तराखंड ने हरियाणा को एक पारी और 28 रनों से हराकर बोनस अंक समेत 7 अंक हासिल किए। जगदीश सुचित और मयंक मिश्रा की गेंदबाजी के सामने हरियाणा की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। यह जीत उत्तराखंड के आत्मविश्वास के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

गुजरात से घरेलू मैदान पर हार

देहरादून में खेले गए पांचवें मुकाबले में उत्तराखंड को गुजरात के खिलाफ 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस मैच में कप्तान कुणाल चंदेला ने शानदार शतक लगाया, लेकिन गुजरात की मजबूत बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी ने उत्तराखंड को वापसी का मौका नहीं दिया।

यह भी पढ़े