जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ Mrunal Thakur अपनी रिलीज से पहले ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाती नजर आ रही है। यह फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को सामने लाने का वादा करती है, जो न तो पूरी तरह परफेक्ट है और न ही आसान, बल्कि सच्ची, उलझी हुई और बेहद मानवीय है।
वैलेंटाइन सीज़न के माहौल में अब इस फिल्म की भावनात्मक कहानी को और गहराई देते हुए मेकर्स ने इसका नया गाना ‘तेरा मेरा साथ’ रिलीज कर दिया है, जिसने रिलीज होते ही रोमांटिक मूड बना दिया है।
Mrunal Thakur – सिद्धांत चतुर्वेदी ‘तेरा मेरा साथ’ ने जीता दिल
मेकर्स ने फिल्म का यह नया गाना अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया है। ‘तेरा मेरा साथ’ एक ऐसा गीत है, जो पहली ही बार में दिल को छू जाता है। इसकी सुरीली धुन, सॉफ्ट म्यूज़िक और भावनाओं से भरे बोल इसे खास बनाते हैं। Mrunal Thakur – सिद्धांत चतुर्वेदी इन दोनों ही यह गाना न तो बहुत भारी है और न ही दिखावटी, बल्कि इसमें एक सादगी है, जो सीधे दिल तक पहुंचती है। सुनने पर ऐसा लगता है जैसे यह उन अधूरी और खामोश मोहब्बतों की आवाज़ बन गया हो, जिन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है।

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री
इस गाने की सबसे बड़ी ताकत है मृणाल ठाकुर और Siddhant Chaturvedi की केमिस्ट्री। दोनों कलाकार स्क्रीन पर बेहद सहज और प्राकृतिक लगते हैं।गाने में दिखाया गया उनका रिश्ता नाटकीय नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की भावनाओं से जुड़ा हुआ लगता है। उनकी आंखों के भाव, छोटी-छोटी मुस्कानें और खामोशी में छुपा प्यार इस गीत को और प्रभावशाली बना देता है।






