धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में अभिनेता Ranveer Singh के खिलाफ मामला दर्ज

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh एक नए विवाद में घिर गए हैं। बेंगलुरु की हाई ग्राउंड्स पुलिस ने उनके खिलाफ सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एक स्थानीय वकील की शिकायत के आधार पर की गई

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Thursday, January 29, 2026

Ranveer Singh

बॉलीवुड अभिनेता Ranveer Singh एक नए विवाद में घिर गए हैं। बेंगलुरु की हाई ग्राउंड्स पुलिस ने उनके खिलाफ सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई एक स्थानीय वकील की शिकायत के आधार पर की गई है, जिसे अदालत ने जांच के लिए पुलिस को सौंपा था।

Ranveer Singh अदालत के निर्देश पर शुरू हुई कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने Ranveer Singh पर बेंगलुरु निवासी वकील प्रशांत मिथल (46) की याचिका को जांच के लिए संबंधित थाने को भेजा था। अदालत के निर्देश मिलने के बाद बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
Ranveer Singh

IFFI गोवा के समापन समारोह से जुड़ा मामला

शिकायत में जिस घटना का उल्लेख किया गया है, वह पिछले वर्ष 28 नवंबर को गोवा में आयोजित भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के समापन समारोह की बताई जा रही है। इस कार्यक्रम में कन्नड़ फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर-1’ से जुड़े कलाकार भी मंच पर मौजूद थे।

यह भी पढ़े