मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज समस्तीपुर पहुंचकर समृद्धि यात्रा के दूसरे चरण को आगे बढ़ाएंगे। मिथिलांचल क्षेत्र में विकास को नई रफ्तार देने के उद्देश्य से निकाली गई इस यात्रा का आज अंतिम दिन है। इस मौके पर मुख्यमंत्री समस्तीपुर जिले को कुल 827 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे, जिससे जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Nitish Kumar ने कहा 827 करोड़ की 188 विकास योजनाएं बनायी जाएँगी
Nitish Kumar ने कहा समस्तीपुर में कुल 188 योजनाओं पर 827 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
470.24 करोड़ रुपये की लागत से 71 योजनाओं का शिलान्यास
273.02 करोड़ रुपये की 74 योजनाओं का उद्घाटन
83.89 करोड़ रुपये की 43 योजनाओं का कार्य प्रारंभ
इन योजनाओं में भवन निर्माण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सड़क, पुल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्ग और सार्वजनिक भवनों पर जोर दिया गया है।

ग्रामीण विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
सरकार की प्राथमिकता जिले के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है। सड़कों, पुलों, सरकारी भवनों और पंचायत स्तर की योजनाओं के जरिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इन परियोजनाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलने और आम लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम और जनसंवाद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरायरंजन इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर नवाचार से जुड़ी गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे विभिन्न विभागों के स्टॉल देखेंगे और हाउसिंग बोर्ड मैदान में समीक्षा बैठक करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान वे निर्माणाधीन पुलों का जायजा लेंगे और जनसंवाद के जरिए आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके साथ ही जीविका दीदियों से भी संवाद कर महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।






