संसद के बजट सत्र का आज बृहस्पतिवार को दूसरा दिन है और देश की निगाहें आज पेश होने वाले आर्थिक सर्वेक्षण पर टिकी हुई हैं। आर्थिक सर्वे ऐसे समय में सामने आ रहा है, जब वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता, अमेरिकी टैरिफ नीति और अस्थिर भू-राजनीतिक हालात का असर दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर दिख रहा है। P.M. Narendra Modi ने कहा कि ऐसे में यह देखना अहम होगा कि भारत सरकार इन चुनौतियों से निपटने के लिए किस तरह की रणनीति अपनाने जा रही है।
P.M. Narendra Modi :1 फरवरी को आएगा केंद्रीय बजट 2026
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, रविवार को केंद्रीय बजट 2026 पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इससे पहले किसी महिला वित्त मंत्री ने इतनी बार बजट पेश नहीं किया है।P.M. Narendra Modi ने कहा सरकार से उम्मीद की जा रही है कि बजट में आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने, निवेश को प्रोत्साहित करने और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही मध्यम वर्ग को कर राहत, उद्योगों के लिए प्रोत्साहन और बुनियादी ढांचे में बड़े निवेश की घोषणाएं भी संभव हैं।

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की आर्थिक रणनीति
इस बार का बजट ऐसे समय आ रहा है, जब वैश्विक अर्थव्यवस्था कई दबावों से गुजर रही है। अमेरिका की टैरिफ नीतियों, रूस-यूक्रेन और पश्चिम एशिया में जारी तनाव जैसे जियोपॉलिटिकल मुद्दों का असर व्यापार और निवेश पर पड़ा है।






