उत्तराखंड और खासतौर पर खेल प्रेमियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। पिथौरागढ़ मूल के युवा टेनिस खिलाड़ी Ronit Karki को भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर न्यूयॉर्क स्थित भारतीय दूतावास ने सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें 2025 विंबलडन बॉयज़ सिंगल्स फाइनल में ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए दिया गया।
Ronit Karki :न्यूयॉर्क में भारतीय दूतावास ने किया सम्मान
Ronit Karki की ओर से यह सम्मान उनके पिता त्रिलोक कार्की ने ग्रहण किया। यह अवॉर्ड न्यूयॉर्क में भारत के कॉन्सल जनरल बिनय श्रीकांत प्रधानने प्रदान किया।कार्की परिवार फिलहाल अमेरिका के न्यू जर्सी में रहता है, जबकि उनकी जड़ें उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से जुड़ी हैं। रोनित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हैं।
सम्मान पत्र में क्या लिखा गया
भारतीय दूतावास द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में रोनित की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना की गई। इसमें कहा गया कि उनकी उपलब्धियां न सिर्फ युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं, बल्कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए भी गर्व का विषय हैं।

परिवार की भावुक कहानी
रोनित के ताऊ भरत कार्की, जो मुंबई में रहते हैं, ने उनकी सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि रोनित ने अपनी दादी को खास तौर पर अमेरिका बुलाया था ताकि वह USTA U-18 नेशनल मुकाबले देख सकें। खिताब जीतने के बाद दादी के साथ उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की गई।
जूनियर टेनिस में रोनित कार्की की मजबूत पहचान
रोनित कार्की ने जनवरी 2025 में ITF जूनियर J300 बैरेंक्विला डबल्स का खिताब जीता।
इसके अलावा वे:
- रोलां गैरा जूनियर 2025 के दूसरे दौर तक पहुंचे
- 2023 USTA विंटर नेशनल्स (Boys 18) चैंपियन रहे
- 2024 ईस्टर बाउल Boys 18 डबल्स में गोल्ड बॉल जीती
विंबलडन रनर-अप और करियर बेस्ट रैंकिंग
2025 विंबलडन बॉयज़ सिंगल्स के फाइनल तक पहुंचकर रोनित ने दुनिया भर में पहचान बनाई।
- ITF जूनियर बेस्ट रैंकिंग: विश्व नंबर 18
- करियर बेस्ट रैंकिंग (28 अप्रैल 2025): 49
- वर्तमान में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से जुड़े
- रोनित अभी 12वीं कक्षा में हैं और सितंबर 2026 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट पढ़ाई शुरू करेंगे। उन्होंने कई बार अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने परिवार को दिया है।
पिथौरागढ़ से अमेरिका तक का सफर
रोनित कार्की मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के पंगखू क्षेत्र के जाबुका गांव से ताल्लुक रखते हैं।
उनके पिता त्रिलोक सिंह कार्की और मां कंचन कार्की दोनों इंजीनियर हैं। अमेरिका में जन्मे रोनित की बड़ी बहन नाओमी कार्की भी जूनियर टेनिस खिलाड़ी हैं।






