IND vs NZ ICC तीसरा टी20 आज, भारत का लक्ष्य सीरीज जीतने पर, न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ICC तीसरा टी20 मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज़ के शुरुआती मैचों में मिली बढ़त के बाद टीम इंडिया की नज़र 3-0 की अजेय बढ़त पर होगी, जबकि कीवी टीम वापसी की कोशिश करेगी। ICC में बरसापारा क्रिकेट

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Sunday, January 25, 2026

ICC

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच ICC तीसरा टी20 मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज़ के शुरुआती मैचों में मिली बढ़त के बाद टीम इंडिया की नज़र 3-0 की अजेय बढ़त पर होगी, जबकि कीवी टीम वापसी की कोशिश करेगी।

ICC में बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड

ICC बरसापारा स्टेडियम में अब तक 7 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इनमें

  • 3 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने जीते

  • 3 मैच पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीम ने

  • 1 मुकाबला बेनतीजा रहा

इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 161 रन, जबकि दूसरी पारी का औसत 153 रन है।

रिकॉर्ड स्कोर

  • सबसे बड़ा स्कोर: भारत – 237/3 बनाम दक्षिण अफ्रीका

  • सबसे छोटा स्कोर: भारत – 118 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया

ICC

ओस निभा सकती है अहम भूमिका

गुवाहाटी में रात के समय ओस गिरने की पूरी संभावना है। दूसरी पारी में गेंदबाज़ी करने वाली टीम को गेंद पकड़ने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है। ओस इस मुकाबले में नतीजा तय करने वाला बड़ा फैक्टर बन सकती है।

भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव के आसार

टीम इंडिया सीरीज़ में लय बनाए रखना चाहेगी, इसलिए प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव की संभावना कम है। हालांकि,

  • जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था, उन्हें वापस लाया जा सकता है
  • ऐसी स्थिति में हर्षित राणा या अर्शदीप सिंह में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है
  • कुलदीप यादव ने पिछले मैच में अच्छी गेंदबाज़ी की, लेकिन अक्षर पटेल के फिट होने पर चयन दुविधा बन सकती है |

यह भी पढ़े