वियतनामी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता VinFast फिलहाल भारत में अपनी दो इलेक्ट्रिक कारें बेच रही है, लेकिन अब कंपनी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक दोपहिया सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है। VinFast ने कंफर्म किया है कि वह 2026 के दूसरे हाफ में भारत के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी।
VinFast का तमिलनाडु प्लांट में बनेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, VinFast Asia के CEO फाम सान्ह चाउ ने बताया कि कंपनी का टू-व्हीलर प्रोग्राम तमिलनाडु स्थित मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में संचालित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए यहां एक अलग डेडिकेटेड प्रोडक्शन लाइन तैयार की जा रही है।

भारत के लिए खास तौर पर डेवलप होंगे स्कूटर
VinFast ने साफ किया है कि भारत में लॉन्च होने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्लोबल मॉडल्स नहीं होंगे, बल्कि इन्हें भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर डेवलप किया जाएगा।इन स्कूटरों को लोकल यूज़ पैटर्न, रोज़ाना की यात्रा दूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर और कीमत के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है।
लाख यूनिट सालाना कैपेसिटी का विज़न
जानकारी के मुताबिक VinFast अपने फोर-व्हीलर प्लांट की कैपेसिटी को 1.5 लाख यूनिट सालाना तक बढ़ाने पर काम कर रही है।वहीं, टू-व्हीलर बिजनेस के लिए कंपनी का लॉन्ग-टर्म विज़न करीब 10 लाख यूनिट सालाना की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी हासिल करने का है। हालांकि, इस लक्ष्य को पाने की टाइमलाइन और निवेश को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
लोकल सप्लायर्स और बैटरी लोकलाइजेशन पर फोकस
लागत कम करने और प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के लिए VinFast पहले से ही भारतीय सप्लायर्स के साथ बातचीत कर रही है।कंपनी बैटरी समेत कई अहम कंपोनेंट्स को लोकलाइज करने की योजना बना रही है।
सरकारी इंसेंटिव पर भी नजर
VinFast ने यह भी बताया कि वह PLI और PM E-DRIVE जैसे सरकारी इंसेंटिव प्रोग्राम्स के लिए अपनी एलिजिबिलिटी का आकलन कर रही है। यह पूरी तरह से कंपनी के निवेश के स्केल और टाइमिंग पर निर्भर करेगा।
किफायती और वॉल्यूम-फोकस्ड होंगे स्कूटर
कंपनी के अनुसार, पिछले एक साल में किए गए व्यापक मार्केट रिसर्च के आधार पर इन स्कूटरों को तैयार किया जा रहा है। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि VinFast के आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर किफायती, मास-मार्केट और वॉल्यूम-फोकस्ड प्रोडक्ट्स होंगे।






