डबल देशभक्ति: ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के कुछ घंटे बाद Salman Khan की ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गाने ‘मातृभूमि’ का टीजर आउट

Salman Khan स्टारर वॉर-बेस्ड देशभक्ति फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। फिल्म के ट्रेलर से पहले इसका पहला देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ का टीजर आज 23 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है। ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के बीच खास टाइमिंग

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Saturday, January 24, 2026

Salman Khan

Salman Khan स्टारर वॉर-बेस्ड देशभक्ति फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। फिल्म के ट्रेलर से पहले इसका पहला देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ का टीजर आज 23 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है।

‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के बीच खास टाइमिंग

टीजर ऐसे वक्त पर जारी किया गया है, जब आज ही 23 जनवरी को देशभक्ति फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी देशभक्ति माहौल के बीच Salman Khan ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।‘मातृभूमि’ के टीजर में देशभक्ति की झलक साफ देखने को मिलती है। सलमान खान फौजी की वर्दी में नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड म्यूजिक पूरी तरह देशभक्ति की भावना से भरा है।
यह गाना 24 जनवरी को रिलीज होगा।

गाने से जुड़ी अहम जानकारी:

  •  सिंगर्स: अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, मास्टरमनी धर्मकोट
  •  म्यूजिक: हिमेश रेशमिया
  •  बोल: समीर अंजान

Salman Khan

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के बारे में

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है और यह 2020 में भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक झड़प पर आधारित है।

यह भी पढ़े