अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने पुष्टि की है कि अमेरिका ने ईरान पर “नज़र रखने” के लिए युद्धपोतों का एक बड़ा बेड़ा तैनात किया है। ट्रंप ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस बेड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि अभी इसका उपयोग न भी करना पड़े।
Donald Trump ने दावोस से लौटते समय दिया बयान
Donald Trump ने यह बयान गुरुवार को स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) में शामिल होने के बाद वाशिंगटन लौटते समय पत्रकारों से बातचीत में दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान की गतिविधियों पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है।अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln और कई गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर ईरान की ओर रवाना हो चुके हैं। आने वाले दिनों में इन्हें ईरानी तट के पास तैनात किया जा सकता है।

मिसाइल हमलों की आशंका
एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, आशंका है कि ईरान मध्य पूर्व में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले कर सकता है। इसी को देखते हुए बेड़े में वायु रक्षा प्रणाली, मिसाइलें, ड्रोन और भारी मात्रा में गोला-बारूद शामिल किया गया है।यह युद्धपोत बेड़ा पिछले सप्ताह एशिया-प्रशांत क्षेत्र से ईरान की ओर रवाना किया गया था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अमेरिका संभावित किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी में है।
अमेरिका-ईरान संबंधों में लगातार तनाव
जनवरी 2025 में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बाद से अमेरिका और ईरान के रिश्ते लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। जून 2025 में दोनों देशों के बीच टकराव भी देखने को मिला था।दिसंबर के अंत में ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि ईरानी सरकार प्रदर्शनकारियों पर अत्याचार करती है, तो अमेरिका कार्रवाई कर सकता है।






