OTT Releases: ‘दलदल’ से ‘मार्क’ तक जनवरी के आखिरी हफ्ते में हिंदी-साउथ सिनेमा से रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

जनवरी का आखिरी हफ्ता शुरू हो चुका है और नए साल 2026 का पहला महीना एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी शानदार रहा है। 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉर्डर 2 दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसी बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी देसी और

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Friday, January 23, 2026

OTT

जनवरी का आखिरी हफ्ता शुरू हो चुका है और नए साल 2026 का पहला महीना एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी शानदार रहा है। 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉर्डर 2 दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसी बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी देसी और विदेशी फिल्मों व वेब सीरीज की भरमार देखने को मिल रही है।

हिंदी सिनेमा की OTT रिलीज

हिंदी सिनेमा में इस समय OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों की भरमार देखने को मिल रही है। जनवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में कई बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्में OTT पर रिलीज हो रही हैं, जिससे दर्शकों को थिएटर के अलावा घर बैठे मनोरंजन का शानदार विकल्प मिल रहा है। रोमांटिक ड्रामा से लेकर क्राइम थ्रिलर और कॉमेडी तक, पर हर जॉनर की फिल्में उपलब्ध हो रही हैं। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और ZEE5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स हिंदी सिनेमा को नया दर्शक वर्ग दे रहे हैं और कंटेंट को ज्यादा व्यापक पहुंच दिला रहे हैं।
OTT

तेरे इश्क में
धनुष और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म तेरे इश्क में ने थिएटर में शानदार प्रदर्शन किया था। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब 23 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

स्पेस जेन: चंद्रयान
अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बनी यह हिंदी स्पेस साइंस ड्रामा सीरीज 23 जनवरी से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है। इसमें चंद्रयान-2 की असफलता और चंद्रयान-3 की सफलता की कहानी दिखाई गई है। श्रिया सरन, नकुल मेहता और गोपाल दत्त अहम भूमिकाओं में हैं।

मस्ती 4
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी स्टारर कॉमेडी फिल्म मस्ती 4 23 जनवरी से ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है। थिएटर में फ्लॉप रहने के बाद अब इसकी किस्मत OTT पर दांव पर है।

गुस्ताख इश्क
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की यह पोएटिक रोमांटिक ड्रामा फिल्म पुरानी दिल्ली की गलियों में बसे प्यार की कहानी दिखाती है। गुस्ताख इश्क 24 जनवरी से जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

दलदल
भूमि पेडनेकर की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज दलदल 30 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अमृत राज गुप्ता के निर्देशन में बनी इस सीरीज का ट्रेलर पहले ही चर्चा में है।

साउथ सिनेमा की OTT रिलीज

सिराई
विक्रम प्रभु स्टारर तमिल क्राइम-कोर्टरूम ड्रामा सिराई 23 जनवरी से ZEE5 पर देखी जा सकती है। कहानी एक निर्दोष व्यक्ति के मर्डर केस में फंसने की है।

मार्क
कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म मार्क 23 जनवरी से जियोस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म एक पूर्व जासूस की कहानी है, जो मजबूरी में फिर से अपराध की दुनिया में लौटता है।

चिकातिलो
शोभिता धुलिपाला स्टारर यह तेलुगु क्राइम थ्रिलर 23 जनवरी से प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। इसमें वह एक पूर्व क्रिमिनोलॉजी छात्रा की भूमिका निभा रही हैं, जो ट्रू क्राइम पॉडकास्ट होस्ट करती है।

45
शिवराजकुमार, उपेंद्र और राज बी शेट्टी की कन्नड़ फिल्म 45 23 जनवरी से ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म मृत्यु, कर्म और आत्मा की यात्रा पर आधारित है, जो गरुड़ पुराण से प्रेरित है।

यह भी पढ़े