कार निर्माता कंपनी Volkswagen India ने जानकारी दी है कि उसने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने प्लांट में अपनी आने वाली फ्लैगशिप SUV Volkswagen Tayron R-Line की लोकल असेंबली शुरू कर दी है। कंपनी इस 7-सीटर SUV को मार्च 2026 तक भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Volkswagen में प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में एंट्री
लॉन्च के बाद Volkswagen Tayron R-Line भारतीय बाजार में Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और MG Gloster जैसी SUVs को टक्कर देगी। इसकी संभावित कीमत करीब ₹50 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है। यह SUV, साल 2021 में Tiguan Allspace के बंद होने के बाद, Volkswagen की 3-रो SUV सेगमेंट में वापसी मानी जा रही है।

MQB EVO प्लेटफॉर्म पर आधारित
Volkswagen Tayron R-Line को कंपनी के एडवांस्ड MQB EVO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका व्हीलबेस Tiguan से 109mm ज्यादा है, जो कुल 2,789mm है। लंबा व्हीलबेस बेहतर केबिन स्पेस और थर्ड रो में ज्यादा आराम प्रदान करता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इस SUV में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 204hp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।डिजाइन के मामले में Tayron R-Line, Tiguan R-Line जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें अलग लाइटिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं। R-Line बैजिंग इसे ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देती है।
सेफ्टी और ADAS फीचर्स
इंटीरियर में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 15-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ और 30-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं।






