2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी, बोले Ishan Kishan के पिता- ‘बेटे ने बहुत मेहनत की’

करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद बिहार के लाल Ishan Kishan एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आने को तैयार हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में उनकी वापसी ने फैंस के साथ-साथ पूरे बिहार में उत्साह भर दिया है। Ishan Kishan के

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Thursday, January 22, 2026

Ishan Kishan

करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद बिहार के लाल Ishan Kishan एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आने को तैयार हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में उनकी वापसी ने फैंस के साथ-साथ पूरे बिहार में उत्साह भर दिया है।

Ishan Kishan के करियर के लिए क्यों अहम है यह मैच

Ishan Kishan ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 28 नवंबर 2023 को खेला था। इसके बाद वह लंबे समय तक टीम इंडिया से बाहर रहे। अब न सिर्फ उनकी वापसी हुई है, बल्कि हाल ही में उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी चुना गया है, जिससे यह मैच और खास हो गया है।टीम में जगह मिलते ही ईशान के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। फैंस लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे और अब उन्हें फिर से भारत की जर्सी में देखना सभी के लिए भावुक पल है।
Ishan Kishan

‘2 सालों ने ईशान को और मजबूत बनाया’ – पिता प्रणव पांडे

मैच से पहले ईशान के पिता प्रणव पांडे ने बताया कि पिछले दो साल उनके बेटे के लिए चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन इसी दौर ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से और मजबूत बनाया।
उनके मुताबिक, ईशान ने इस समय कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास पर खास ध्यान दिया।

आध्यात्म से मिली मानसिक शांति

इस ब्रेक के दौरान ईशान का झुकाव अध्यात्म की ओर और बढ़ा। महाकाल के दर्शन और श्रीमद्भगवद्गीता के पाठ ने उन्हें मानसिक शांति दी। इसी वजह से उन्होंने नकारात्मकता को खुद पर हावी नहीं होने दिया और पॉजिटिव माइंडसेट के साथ अभ्यास जारी रखा|

यह भी पढ़े