Apple और NVIDIA के बीच कहां टिकती हैं भारतीय कंपनियां? Global 500 लिस्ट में भारत की बड़ी जीत

Brand Finance की Global 500 Report 2026 में भारत ने एक बार फिर NVIDIA ने अपनी आर्थिक और कारोबारी मजबूती साबित की है। इस साल भारत दुनिया का आठवां सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया है। रिपोर्ट में भारत के 15 ब्रांड शामिल हैं, जो कुल

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Thursday, January 22, 2026

NVIDIA

Brand Finance की Global 500 Report 2026 में भारत ने एक बार फिर NVIDIA ने  अपनी आर्थिक और कारोबारी मजबूती साबित की है। इस साल भारत दुनिया का आठवां सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला देश बन गया है। रिपोर्ट में भारत के 15 ब्रांड शामिल हैं, जो कुल Global 500 ब्रांड वैल्यू का करीब 1.5% हिस्सा रखते हैं।

दुनिया के टॉप ब्रांड्स: Apple फिर नंबर वन जिसमे NVIDIA  5 वें स्थान पर शामिल

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple लगातार दुनिया का सबसे मूल्यवान ब्रांड बना हुआ है। इसका ब्रांड मूल्य 6% बढ़कर 607.6 अरब डॉलर पहुंच गया। Microsoft 23% की जबरदस्त बढ़त के साथ 565.2 अरब डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ दूसरे स्थान पर रहा।तीसरे नंबर पर Google (433.1 अरब डॉलर) है, जबकि Amazon चौथे स्थान पर बना हुआ है। AI सेक्टर की बढ़ती मांग का फायदा उठाते हुए NVIDIA ने सबसे तेज़ उछाल दर्ज किया और पांचवें स्थान पर पहुंच गया।
NVIDIA

अमेरिका और चीन का दबदबा कायम

Global 500 सूची में अमेरिका का दबदबा बरकरार है।

  • अमेरिका: 192 ब्रांड, कुल ब्रांड वैल्यू का आधे से ज्यादा हिस्सा
  • Top 10 में से 7 अमेरिकी ब्रांड
    वहीं चीन दूसरे स्थान पर है, जिसके 68 ब्रांड इस सूची में शामिल हैं। TikTok/Douyin चीन का सबसे मजबूत ब्रांड बनकर उभरा है।

AI और डिजिटल ब्रांड्स का उभार

2026 की रिपोर्ट में AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी का असर साफ दिखता है।

  • OpenAI ने पहली बार Global 500 में एंट्री की
  • फिनटेक कंपनी Revolut का ब्रांड मूल्य तीन गुना से ज्यादा बढ़ा

भारतीय ब्रांड्स की मजबूत मौजूदगी

भारत के लिए यह रिपोर्ट बेहद सकारात्मक रही।

  • Tata Group भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड बना, वैश्विक रैंक 61
  • Infosys को 150वां स्थान मिला
    कई भारतीय कंपनियों ने साल-दर-साल अच्छी ग्रोथ दिखाई है।

Brand Strength में YouTube सबसे आगे

ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स में YouTube दुनिया का सबसे मजबूत ब्रांड बना, जिसका स्कोर 95.3 रहा। इसके बाद WeChat और Microsoft का स्थान रहा। कुल 37 ब्रांड्स को AAA+ रेटिंग मिली।विशेषज्ञों का मानना है कि Global 500 में भारतीय ब्रांड्स की बढ़ती संख्या यह दिखाती है कि भारत की कंपनियां अब वैश्विक स्तर पर मजबूती से अपनी पहचान बना रही हैं—खासतौर पर IT, बैंकिंग, टेलीकॉम, इंफ्रास्ट्रक्चर और बीमा सेक्टर में।

यह भी पढ़े