Skoda Auto ने 2026 Kushaq फेसलिफ्ट की झलक के साथ भारत में अपनी कॉम्पैक्ट SUV Skoda Kylaq की लाइन-अप को भी अपडेट किया है। कंपनी ने एक नया लोअर-स्पेक Classic+ और नया टॉप-स्पेक Prestige+ वेरिएंट लॉन्च किया है, जिनकी कीमतें घोषित कर दी गई हैं।
Skoda में Classic+ वेरिएंट: ज्यादा फीचर्स, बेहतर वैल्यू
https://share.google/HziRbFWBXhZT61bDFबेस Classic के मुकाबले Kylaq Classic+ में कई अहम फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें
- 16-इंच अलॉय व्हील्स
- इलेक्ट्रिक सनरूफ
- ऑटो-डिमिंग IRVM
- ऑटोमैटिक वाइपर्स
- क्रूज़ कंट्रोल
- स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स
कीमत Classic MT से करीब ₹66,000 अधिक रखी गई है।
इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन
Classic+ वेरिएंट में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115hp की पावर देता है। खास बात यह है कि इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत ₹9.25 लाख रखी गई है, जिससे Kylaq का ऑटोमैटिक अब पहले से ज्यादा किफायती हो गया है।
Signature और Signature+ में नए फीचर्स
Skoda ने Signature और Signature+ मिड-स्पेक वेरिएंट्स में भी फीचर अपडेट किया है। अब इनमें
- सनरूफ
- रियर वाइपर
- ऑटो वाइपर
- ऑटोमैटिक वर्जन में पैडल शिफ्टर्स
- जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Signature की कीमत अब ₹9.43–10.43 लाख, जबकि Signature+ की कीमत ₹10.77–11.77 लाख हो गई है।

Prestige+ और आने वाला Sportline
नया Prestige+ अब Kylaq रेंज का टॉप वेरिएंट है। पुराने Prestige के मुकाबले इसमें 6-वे पावर्ड फ्रंट सीट्स हटाई गई हैं, जिससे इसकी कीमत करीब ₹24,000 कम हुई है।
कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि Skoda Kylaq Sportline वेरिएंट सितंबर तक लॉन्च किया जाएगा, जिसमें स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स होंगे, हालांकि मैकेनिकल बदलाव नहीं किए जाएंगे।
कीमत रेंज बरकरार
इन सभी अपडेट्स के बावजूद Skoda Kylaq की टॉप कीमत ₹12.99 लाख पर ही खत्म होती है, जिससे यह सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी बनी रहती है।







