वीवो ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200T के भारत लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी के मुताबिक यह फोन 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी वीवो ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल और प्रेस नोट के जरिए दी है।
Vivo में ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री की पुष्टि
कंपनी ने साफ किया है कि Vivo X200T को Vivo India Store, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इसके कई अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुके हैं।

ZEISS कैमरा सेटअप बना सबसे बड़ा हाईलाइट
Vivo X200T का कैमरा इसका सबसे मजबूत फीचर माना जा रहा है। फोन के पीछे तीन 50MP कैमरे दिए गए हैं, जो पूरी तरह ZEISS-पावर्डहैं।
- 50MP IMX921 मेन कैमरा (OIS, ZEISS T* कोटिंग के साथ)
- 50MP JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ
- 50MP IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, जो 100x ZEISS HyperZoom और टेलीफोटो मैक्रो सपोर्ट करता है
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फ्लैगशिप प्रोसेसर और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के लिए Vivo X200T में MediaTek Dimensity 9400+ फ्लैगशिप चिपसेट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu स्कोर 3 मिलियन से ज्यादा है।
फोन Origin OS 6 पर चलेगा, जो Android 16 पर आधारित है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इस स्मार्टफोन में 6200mAh बैटरी दी गई है, जो
- 90W फास्ट चार्जिंग
- 40W वायरलेस चार्जिंग
को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही गेमिंग के लिए बायपास चार्जिंग फीचर भी मिलेगा।
मजबूती और कलर ऑप्शन
Vivo X200T को IP68 और IP69 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। यह फोन Seaside Lilac और Stellar Black कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा।






