P.M.Narendra Modi ने रविवार को असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान राज्य में घुसपैठ को बढ़ावा मिला और वोट बैंक की राजनीति के लिए अवैध प्रवासियों को जमीन तक दी गई।
P.M.Narendra Modi ने कांग्रेस शासन पर गंभीर आरोप लगाये
P.M.Narendra Modi ने कहा कि दशकों तक कांग्रेस की सरकार रहने के कारण असम में घुसपैठ लगातार बढ़ती रही। उनके मुताबिक अवैध प्रवासियों ने जंगलों, पशु गलियारों और पारंपरिक संस्थानों पर अतिक्रमण किया, जिससे राज्य की सांस्कृतिक पहचान को नुकसान पहुंचा।

भाजपा सरकार का दावा: पहचान की रक्षा
प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार अतिक्रमण करने वाले घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इससे असम की संस्कृति, परंपराओं और मूल पहचान की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है।
जनता का भरोसा भाजपा के साथ
मोदी ने कांग्रेस पर “नकारात्मक राजनीति” करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि आज देश के मतदाता सुशासन और विकास के लिए भाजपा को अपनी पहली पसंद मानते हैं।
चुनावी सफलताओं का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने बिहार चुनाव, महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव और केरल में भाजपा को मिली सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जनता के भरोसे का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि लोग लगातार भाजपा को समर्थन दे रहे हैं।






