BCCL: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार आज बंद, ट्रेडिंग शुक्रवार से फिर शुरू होगी

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के चलते भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बंद रहे। NSE और BSE दोनों में ट्रेडिंग स्थगित रही। इक्विटी सेगमेंट में ट्रेडिंग शुक्रवार से फिर शुरू होगी। इस बीच, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड BCCL का IPO अत्यधिक मांग में रहा और इसे 98.51

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Thursday, January 15, 2026

BCCL

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के चलते भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बंद रहे। NSE और BSE दोनों में ट्रेडिंग स्थगित रही। इक्विटी सेगमेंट में ट्रेडिंग शुक्रवार से फिर शुरू होगी। इस बीच, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड BCCL का IPO अत्यधिक मांग में रहा और इसे 98.51 गुना सब्सक्राइब किया गया, जिससे निवेशकों की प्राथमिक बाजार में रुचि दिखाई दी।

BCCL IPO ने मचाई धूम :कमोडिटी मार्केट में सीमित ट्रेडिंग

कमोडिटी मार्केट दिन के पहले हाफ में बंद रही, लेकिन शाम 5 बजे के बाद ट्रेडिंग फिर से शुरू होने की संभावना है। निवेशकों को शाम के सेशन में ट्रेड करने का अवसर मिलेगा।भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का IPO अत्यधिक मांग में रहा और 98.51 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया।

  • रिटेल निवेशक: 37.92 गुना
  • QIB (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स): 170 गुना
  • NII (नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशक): 203 गुना
  • BCCL IPO कुल 1,071.11 करोड़ रुपये का है और यह पूरी तरह OFS के रूप में पेश किया गया, जिसमें Coal India ने 46.57 करोड़ शेयरऑफलोड किए।
    BCCL

घरेलू शेयर बाजार की स्थिति

वहीं, बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी 50 लगातार दूसरी सत्र में गिरावट में रहे।

  • सेंसेक्स: 245 अंक (0.29%) गिरकर 83,382.71

  • निफ्टी 50: 67 अंक (0.26%) गिरकर 25,665.60

अधिकांश सेक्टरल इंडेक्स लाल निशान में रहे, जबकि निफ्टी मेटल (2.70%) और PSU बैंक (2.13%) में बढ़त दर्ज हुई। अमेरिकी 25% नए टैरिफ और ईरान से जुड़ी चिंताओं का असर बाजार पर दिखा।

निवेशकों का रुझान

निवेशक सावधानी बरत रहे हैं, लेकिन BCCL IPO और प्राथमिक बाजार में मजबूत भागीदारी ने भारतीय शेयर बाजार में उत्साह बनाए रखा।

यह भी पढ़े