देश के शेयर बाजार गुरुवार, 15 जनवरी को पूरी तरह बंद रहेंगे।Maharashtra Municipal Elections महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिसका असर शेयर बाजारों पर भी पड़ा है। इस दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) – दोनों ने ट्रेडिंग हॉलिडे घोषित किया है। यह छुट्टी एक्सचेंजों की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट में शामिल है।
Maharashtra Municipal Elections: BSE और NSE में ट्रेडिंग हॉलिडे
Maharashtra Municipal Elections महाराष्ट्र सरकार ने नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण और सुचारु तरीके से कराने के लिए नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश के अंतर्गत:
- सरकारी और अर्ध-सरकारी दफ्तर
- बैंक
- सार्वजनिक उपक्रम
- निगम और बोर्ड
- केंद्र सरकार के कार्यालय
- पूरी तरह बंद रहेंगे। जिन नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, वहां 15 जनवरी को कामकाज नहीं होगा। मतगणना 16 जनवरी को होगी।

BSE में किन सेगमेंट्स में नहीं होगी ट्रेडिंग
15 जनवरी को BSE के सभी प्रमुख सेगमेंट्स बंद रहेंगे, जिनमें शामिल हैं:
- इक्विटी
- इक्विटी डेरिवेटिव्स
- करेंसी डेरिवेटिव्स
- कमोडिटी डेरिवेटिव्स
- सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB)
- ट्राई-पार्टी रेपो
- इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (EGR)
- NDS-RST
NSE में भी सभी सेगमेंट्स रहेंगे बंद
NSE में भी इस दिन किसी तरह का कारोबार नहीं होगा। बंद रहने वाले सेगमेंट्स:
- इक्विटीज
- इक्विटी डेरिवेटिव्स
- कॉरपोरेट बॉन्ड्स
- म्यूचुअल फंड्स
- करेंसी और कमोडिटी डेरिवेटिव्स
- इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स
- सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स
निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी
आमतौर पर शेयर बाजार शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं, लेकिन कुछ खास मौकों पर अतिरिक्त छुट्टियां भी रहती हैं। निवेशकों को सलाह है कि वे ट्रेडिंग प्लान और सेटलमेंट डेट्स को ध्यान में रखकर ही अपने फैसले लें।







