भारतीय टेनिस खिलाड़ी Dhakshineswar Suresh ने बेंगलुरु ओपन में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए क्रोएशिया के डुजे अयडुकोविक को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। छह फुट छह इंच लंबे सुरेश ने अपनी मजबूत सर्विस का पूरा फायदा उठाया और मुकाबले में 20 एसेस लगाए। पहले सेट में शुरुआती ब्रेक लेकर उन्होंने लगातार दबाव बनाए रखा और सेट अपने नाम किया।
Dhakshineswar Suresh की दमदार जीत
दूसरे सेट में Dhakshineswar Suresh का आत्मविश्वास साफ नजर आया। पांचवें गेम में सर्व ब्रेक हासिल करने के बाद उन्होंने बढ़त नहीं छोड़ी और मैच को सीधे सेटों में खत्म किया। मैच के बाद सुरेश ने कहा कि बेंगलुरु की परिस्थितियां उनके खेल के अनुकूल हैं और उनकी सर्व उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आगे भी इसी रणनीति पर खेलने की बात कही। सिंगल्स में अन्य भारतीय खिलाड़ियों को सफलता नहीं मिली। करण सिंह और आर्यन शाह को अपने-अपने मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
डबल्स में मनेनी–कल्याणपुर की जीत
डबल्स मुकाबलों में भारतीय जोड़ी साकेत मनेनी और आदिल कल्याणपुर ने कड़े संघर्ष में लॉयड हैरिस और सुमित नागल की जोड़ी को हराकर क्वार्टर-फाइनल में प्रवेश किया।
यह भी पढ़े






