जानिये Namit Malhotra का भारतीय जड़ों से Hollywood की ऊंचाइयों तक का सफर

भारतीय सिनेमा में तकनीकी क्रांति लाने वाले Namit Malhotra का नाम आज विश्व सिनेमा में सम्मान के साथ लिया जाता है। मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े Namit Malhotra ने फिल्म निर्माण और पोस्ट-प्रोडक्शन को नए आयाम दिए। वे ‘प्राइम फोकस’ कंपनी के संस्थापक हैं जो बाद में

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Tuesday, September 30, 2025

Namit Malhotra

भारतीय सिनेमा में तकनीकी क्रांति लाने वाले Namit Malhotra का नाम आज विश्व सिनेमा में सम्मान के साथ लिया जाता है। मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े Namit Malhotra ने फिल्म निर्माण और पोस्ट-प्रोडक्शन को नए आयाम दिए। वे ‘प्राइम फोकस’ कंपनी के संस्थापक हैं जो बाद में डीएनईजी (DNEG) के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचानी गई।

Hollywood में चमका भारतीय टैलेंट

उनकी दूरदर्शिता और तकनीकी समझ ने उन्हें Hollywood के बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनाया। ‘डीएनईजी’ ने ‘इंटरस्टेलर’, ‘ड्यून’, ‘इनसेप्शन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शानदार विजुअल इफेक्ट्स दिए हैं जिसके चलते कंपनी को कई बार ऑस्कर अवॉर्ड मिला।
Namit Malhotra

कैसे शुरू हुआ Namit Malhotra का सफ़र

Namit Malhotra ने 1997 में ‘प्राइम फोकस’ की शुरुआत की थी। उस वक्त भारत में डिजिटल पोस्ट-प्रोडक्शन एक नया क्षेत्र था लेकिन नमित ने इसे पहचान दी। उनका उद्देश्य था भारतीय टैलेंट को ग्लोबल मंच पर लाना। धीरे-धीरे कंपनी ने अपनी सेवाएं बढ़ाईं और भारत से बाहर भी अपनी शाखाएं स्थापित कीं।

DNEG की सफलता में Namit Malhotra की भूमिका

2014 में Namit  ने लंदन की VFX कंपनी DNEG का अधिग्रहण किया और उसे विश्वस्तरीय ब्रांड में बदला। आज DNEG विश्व की अग्रणी VFX कंपनियों में से एक है।
Namit Malhotra

Namit Malhotra भारतीय टैलेंट के लिए प्रेरणा

Namit की सफलता सिर्फ व्यक्तिगत नहीं है बल्कि यह उन हजारों भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा है जो तकनीकी और रचनात्मक क्षेत्रों में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय प्रतिभा सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना लोहा मनवा सकती है।

ये भी पढ़ें