5 साल का बच्चा 16 डिसमिल जमीन का है मालिक! Farmer ID के लिए आवेदन करने पहुंचा.. देख कर सब हो गए सन्न

बिहार के गया जिले से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 5 साल का बच्चा किसान बन गया है। सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक बच्चे ने अपने नाम से Farmer ID कराया है, जिसके बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Friday, January 23, 2026

Farmer ID

बिहार के गया जिले से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 5 साल का बच्चा किसान बन गया है। सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक बच्चे ने अपने नाम से Farmer ID कराया है, जिसके बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इतनी कम उम्र में कोई किसान बन सकता है?

पांच साल का सबसे छोटा किसान :Farmer ID

गया के गुरारू प्रखंड स्थित देवकली पंचायत के परसोदा गांव का रहने वाला आर्यन कुमार महज पांच साल का है। माना जा रहा है कि वह संभवतः देश का सबसे कम उम्र का किसान हो सकता है, जिसका नाम सरकारी किसान रजिस्ट्री में दर्ज हुआ है।परसोदा गांव में कृषि विभाग की ओर से किसान Farmer ID रजिस्ट्रेशन के लिए कैंप लगाया गया था। इसी कैंप में आर्यन अपनी मां आरती कुमारी के साथ पहुंचा और अपनी तोतली आवाज में अधिकारियों से अपने नाम से किसान रजिस्ट्रेशन कराने की मांग की।
Farmer ID

मां की जिद से हुआ रजिस्ट्रेशन

पहले तो अधिकारियों ने बच्चे की उम्र देखकर रजिस्ट्रेशन से मना कर दिया, लेकिन आर्यन की मां लगातार जिद करती रहीं। उन्होंने अधिकारियों को बच्चे के नाम की जमीन से जुड़े सभी वैध दस्तावेज और ऑनलाइन रसीद दिखाई, जिसके बाद आखिरकार रजिस्ट्रेशन करना पड़ा।आर्यन के नाम 16 डिसमिल कृषि भूमि है। उसके माता-पिता के नाम कोई जमीन नहीं है। जमीन का म्यूटेशन, रसीद और सभी कागजात आर्यन के नाम से ही हैं, इसलिए किसान ID भी उसी के नाम बनवाना जरूरी था।

यह भी पढ़े