2025 Maruti Suzuki Ertiga लॉन्च: नए फीचर्स, कीमत और इंजन की पूरी जानकारी

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर MPV Ertiga को 2025 एडिशन के रूप में नया अपडेट दिया है। इस बार कंपनी ने इसमें कुछ आधुनिक फीचर्स शामिल किए हैं और डिजाइन में छोटे-छोटे बदलाव किए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा आकर्षक और उपयोगी

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Wednesday, September 3, 2025

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में Maruti Suzuki ने अपनी पॉपुलर MPV Ertiga को 2025 एडिशन के रूप में नया अपडेट दिया है। इस बार कंपनी ने इसमें कुछ आधुनिक फीचर्स शामिल किए हैं और डिजाइन में छोटे-छोटे बदलाव किए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा आकर्षक और उपयोगी महसूस होती है।

क्या क्या नए बदलाव हुए 2025 Maruti Suzuki में?

कंपनी ने इस MPV को फैमिली कार सेगमेंट को ध्यान में रखकर अपडेट किया है।
1. अब दूसरी पंक्ति के AC वेंट्स छत की जगह सेंटर कंसोल के पीछे दिए गए हैं।
2. तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए अलग वेंट्स और ब्लोअर कंट्रोल जोड़े गए हैं।
3. लंबी यात्राओं में मोबाइल चार्जिंग की दिक्कत न हो, इसके लिए अब USB Type-C पोर्ट्स भी दिए गए है (दो सेकंड रो और दो थर्ड रो में)।
इन बदलावों से Ertiga का कम्फर्ट लेवल पहले से और बेहतर हो गया है।

डिजाइन में नया क्या है?

2025 Ertiga में कंपनी ने बड़े विजुअल चेंज नहीं किए हैं, लेकिन इसका रिडिज़ाइन किया हुआ रियर स्पॉइलर अब गाड़ी को ज्यादा स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देता है। इसके अलावा बाकी डिजाइन लगभग पहले जैसा ही रखा गया है।

2025 Maruti Suzuki Ertiga

2025 Maruti Suzuki Ertiga की कीमत

नई Ertiga को कंपनी ने किफायती दामों में पेश किया है, ताकि यह फैमिली ग्राहकों के लिए बजट-फ्रेंडली विकल्प बना रहे।
1. शुरुआती कीमत: 9.12 लाख रूपये (एक्स-शोरूम)
2. टॉप वेरिएंट कीमत: 13.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
इस प्राइस सेग्मेंट में Ertiga अब भी सबसे पॉपुलर MPV में से एक है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इस कार (Maruti Suzuki) के इंजन में किसी भी तरह की कोई बदलाव नहीं किया है।
1. 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन
2. पावर : 102 bhp
3. टॉर्क: 136 Nm
4. पेट्रोल और CNG ऑप्शन दोनों उपलब्ध
खास बात यह है कि Ertiga CNG वर्ज़न माइलेज और किफायती रनिंग कॉस्ट चाहने वाले ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प है।

2025 Maruti Suzuki Ertiga

क्यों है 2025 Ertiga खास?

1. फैमिली के लिए बेहतर स्पेस और कम्फर्ट
2. अपडेटेड फीचर्स और चार्जिंग ऑप्शन
3. CNG वेरिएंट की सुविधा
4. भरोसेमंद Maruti Suzuki ब्रांड और किफायती कीमत

2025 Maruti Suzuki Ertiga अब पहले से ज्यादा कम्फर्टेबल, फैमिली-फ्रेंडली और वैल्यू-फॉर-मनी MPV बन गई है। इसके नए फीचर्स और CNG विकल्प इसे भारतीय बाजार में Hyundai और Kia जैसी कंपनियों को कड़ी चुनौती देने में सक्षम बनाते हैं।

ये भी पढ़ें