जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का आज (5 अगस्त 2025) दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे और बीते दो महीने से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। मलिक को यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और मल्टी ऑर्गन फेल्योर जैसी स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
सत्यपाल मलिक का लंबा राजनीतिक जीवन और कई राज्यपाल पद की जिम्मेदारी
सत्यपाल मलिक ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। उन्होंने जनता दल से लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) तक कई दलों में काम किया। उन्हें जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय जैसे राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया गया। सत्यपाल मलिक का X ACCOUNT
2018 में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहते हुए उन्होंने राज्य में अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह फैसला भारत के राजनीतिक इतिहास में एक बड़ा मोड़ माना जाता है।
विवादों में भी रहे चर्चा में
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक वैसे तो अपने बेबाक अंदाज में बयानों के लिए भी खूब जाने जाते थे। कुछ समय पहले ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पुलवामा हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे और केंद्र सरकार की नीतियों की कई बार खुलेआम आलोचना की थी। हाल ही में CBI ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के एक मामले में चार्जशीट भी दायर की थी।