एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने सावधानी भरी शुरुआत की। BSE सेंसेक्स ग्रीनलैंड मुद्दे पर अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे घरेलू बाजार में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है।
BSE सेंसेक्स-Nifty का शुरुआती हाल: बाजार में उतार-चढ़ाव, निवेशक सतर्क
कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स BSE दबाव में रहा और 81,794 अंक पर खुला। शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद चुनिंदा शेयरों में खरीदारी दिखी, जिससे सुबह करीब 9:20 बजे सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 82,273.46 अंक पर पहुंच गया।
वहीं निफ्टी-50 कमजोरी के साथ 25,141 अंक पर खुला और सीमित दायरे में कारोबार करते हुए सुबह 9:23 बजे तक 25,228.30 अंक पर लगभग सपाट नजर आया।

तकनीकी स्तर क्या कह रहे हैं?
बाजार विश्लेषकों के मुताबिक निफ्टी में फिलहाल “तेजी में बिकवाली” का रुझान बना हुआ है।
- रेजिस्टेंस: 25,500–25,600
- सपोर्ट: 25,000 (मनोवैज्ञानिक स्तर)
अगर निफ्टी 25,000 के नीचे मजबूती से फिसलता है, तो गिरावट बढ़ सकती है और अगला अहम सपोर्ट 24,700 के आसपास देखा जा सकता है।
वैश्विक बाजारों का दबाव
दुनियाभर के बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है। अमेरिका-यूरोप के बीच राजनीतिक और व्यापारिक तनाव का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा। जापान का निक्केई गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि वॉल स्ट्रीट पर भी प्रमुख सूचकांकों में तेज बिकवाली दर्ज की गई।
IPO बाजार में चयनात्मक रुख
प्राथमिक बाजार में शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज IPO सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन में प्रवेश कर चुका है। वहीं अमागी मीडिया के शेयर आज बाजार में लिस्ट होने जा रहे हैं। मौजूदा अस्थिर हालात को देखते हुए निवेशक IPO सेगमेंट में भी चुनिंदा रणनीति अपना रहे हैं।






