‘वाराणसी’ की रिलीज डेट कंफर्म, 2027 में इस दिन रिलीज होगी S.S. Rajamouli और महेश बाबू की फिल्म

दक्षिण भारतीय सिनेमा ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बड़े नामों में शुमार निर्देशक S.S. Rajamouli की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। अब इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए खुद राजामौली ने फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Friday, January 30, 2026

S.S. Rajamouli

दक्षिण भारतीय सिनेमा ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बड़े नामों में शुमार निर्देशक S.S. Rajamouli की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। अब इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए खुद राजामौली ने फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज डेट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।
निर्देशक ने ऐलान किया है कि उनकी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 7 अप्रैल 2027 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

S.S. Rajamouli की फ़िल्म के वाराणसी में दिखे होर्डिंग्स, बढ़ी थीं अटकलें

बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर वाराणसी की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही थीं। इन तस्वीरों में शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे बड़े-बड़े होर्डिंग्स नजर आए, जिन पर 7 अप्रैल 2027 की तारीख लिखी हुई थी।
इन होर्डिंग्स को देखकर फैंस और ट्रेड एनालिस्ट्स के बीच यह कयास लगाए जाने लगे कि शायद यही S.S. Rajamouli की अगली फिल्म की रिलीज डेट है। हालांकि, उस समय तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।
S.S. Rajamouli

एसएस राजामौली ने किया आधिकारिक एलान

इन तमाम अटकलों के बीच शुक्रवार, 30 जनवरी को एसएस राजामौली ने खुद सोशल मीडिया के जरिए स्थिति साफ कर दी।
निर्देशक ने अपनी आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ का एक नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें साफ तौर पर रिलीज डेट लिखी हुई थी। पोस्ट के साथ उन्होंने यह पुष्टि की कि फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
राजामौली के इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं।

यह भी पढ़े