रविवार 1 फरवरी को खुलेगा शेयर बाजार Union Budget, जानें ट्रेडिंग टाइम और सेटलमेंट के नए नियम

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को Union Budget 2026 पेश करेंगी। इस बार बजट को लेकर निवेशकों में खास उत्साह है, क्योंकि यह दिन रविवार को पड़ रहा है। आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं, ऐसे में निवेशकों के बीच

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Saturday, January 31, 2026

Union Budget

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को Union Budget 2026 पेश करेंगी। इस बार बजट को लेकर निवेशकों में खास उत्साह है, क्योंकि यह दिन रविवार को पड़ रहा है। आमतौर पर शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं, ऐसे में निवेशकों के बीच यह सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है कि क्या बजट वाले दिन BSE और NSE में ट्रेडिंग होगी या नहीं।

इसके साथ ही, अगर बाजार खुला रहता है तो सेटलमेंट के नियम क्या होंगे, इसको लेकर भी कई निवेशकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

Union Budget : 1 फरवरी को शेयर बाजार खुला रहेगा

निवेशकों के लिए राहत की खबर यह है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों ने साफ कर दिया है कि Union Budget 2026 के दिन शेयर बाजार पूरी तरह खुला रहेगा।रविवार होने के बावजूद इस दिन विशेष ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा। ट्रेडिंग का समय सामान्य कार्यदिवस जैसा ही रहेगा।

ट्रेडिंग का समय

  • प्री-ओपन सेशन: सुबह 9:00 बजे से

  • रेगुलर ट्रेडिंग: सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह करीब 11 बजे बजट भाषण देंगी। इस दौरान बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
Union Budget

सेटलमेंट हॉलिडे: ट्रेडिंग होगी, लेकिन नियम अलग

हालांकि बाजार खुला रहेगा, लेकिन 1 फरवरी को सेटलमेंट हॉलिडे घोषित किया गया है। इसका मतलब यह है कि इस दिन किए गए सौदों का सेटलमेंट उसी दिन नहीं होगा।सेटलमेंट हॉलिडे का सीधा असर शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग और इंट्राडे रणनीतियों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़े