महिला पहलवानों के यौन शोषण मामला: याचिका पर दलाीलें नहीं रखने पर Brijbhushan Sharan पर हाईकोर्ट ने जताई आपत्ति

महिला पहलवानों के यौन शोषण से जुड़े बहुचर्चित मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व कुश्ती महासंघ अध्यक्ष Brijbhushan Sharan के रवैये पर कड़ी टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और ट्रायल कोर्ट द्वारा तय किए गए आरोपों को

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Friday, January 30, 2026

Brijbhushan Sharan

महिला पहलवानों के यौन शोषण से जुड़े बहुचर्चित मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व कुश्ती महासंघ अध्यक्ष Brijbhushan Sharan के रवैये पर कड़ी टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर और ट्रायल कोर्ट द्वारा तय किए गए आरोपों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान दलीलें पेश न किए जाने पर नाराज़गी जताई है।

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की एकल पीठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह याचिका वर्ष 2024 में दाखिल की गई थी, लेकिन अब तक याचिकाकर्ता की ओर से ठोस दलीलें नहीं रखी जा रही हैं। कोर्ट ने इस रवैये को गंभीर मानते हुए अगली सुनवाई की तारीख 21 अप्रैल तय की है।

Brijbhushan Sharan ने समय मांगने पर कोर्ट ने जताई आपत्ति

गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान Brijbhushan Sharan की ओर से पेश वकील ने कोर्ट से दलीलें रखने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। इस पर हाईकोर्ट ने आपत्ति जताते हुए कहा कि मामला लंबे समय से लंबित है और अब इसे और टालने का कोई औचित्य नहीं है।
कोर्ट ने यह भी याद दिलाया कि इस याचिका पर पहले ही कई बार सुनवाई हो चुकी है, इसके बावजूद याचिकाकर्ता की ओर से मामले के गुण-दोष पर बहस नहीं की जा रही।
Brijbhushan Sharan

हाईकोर्ट का पहले का रुख भी सख्त

गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट पहले भी इस मामले में बृजभूषण शरण सिंह को राहत देने से इनकार कर चुका है। 29 अगस्त 2024 को कोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि जब ट्रायल शुरू हो चुका है, तब आरोप तय करने के आदेश को चुनौती देना उचित नहीं है।हाईकोर्ट ने उस समय टिप्पणी की थी कि याचिकाकर्ता परोक्ष रूप से पूरे आपराधिक मामले को ही खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कानून इसकी अनुमति नहीं देता।
यह भी पढ़े