मंत्रोच्चार के बीच Ajit Pawar का अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू, थोड़ी देर में अजित पवार को दी जाएगी मुखाग्नि

महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता Ajit Pawar का बुधवार सुबह बारामती के पास हुए एक विमान हादसे में निधन हो गया। इस दुखद घटना में उनके साथ यात्रा कर रहे पांच अन्य लोगों की भी मौके पर ही मौत हो गई। Ajit Pawar का चुनावी

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Thursday, January 29, 2026

Ajit Pawar

महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता Ajit Pawar का बुधवार सुबह बारामती के पास हुए एक विमान हादसे में निधन हो गया। इस दुखद घटना में उनके साथ यात्रा कर रहे पांच अन्य लोगों की भी मौके पर ही मौत हो गई।

Ajit Pawar का चुनावी दौरे के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, Ajit Pawar आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के प्रचार के लिए चार्टर प्लेन से रवाना हुए थे। विमान ने सुबह 8:10 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन 8:45 बजे बारामती के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे बारामती के काटेवाड़ी स्थित विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सुबह 9 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई।
Ajit Pawar

परिवार को सांत्वना देने पहुंचे दिग्गज

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य कई वरिष्ठ नेता बारामती पहुंचे।नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद सभी इमरजेंसी और जांच एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया। कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद कर लिए गए हैं। डीजीसीए और फोरेंसिक टीमें दुर्घटनास्थल पर जांच कर रही हैं।

तीन दिन का राजकीय शोक

राज्य सरकार ने अजित पवार के आकस्मिक निधन पर तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अपील की कि इस दुखद समय में राजनीति से ऊपर उठकर संवेदनशीलता दिखाई जाए।

यह भी पढ़े