भारत में लॉन्च हुआ नआ Motorola Signature स्मार्टफोन, जानें क्या है कीमत और स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। लॉन्च से पहले इस फोन की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव की गई थी, जिसमें इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन सामने आए थे। Motorola Signature

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Friday, January 23, 2026

Motorola

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। लॉन्च से पहले इस फोन की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव की गई थी, जिसमें इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन सामने आए थे।

Motorola Signature की कीमत और वेरिएंट

Motorola Signature को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है:

  • 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – ₹54,999
  • 16GB RAM + 512GB स्टोरेज – ₹59,999
  • 16GB RAM + 1TB स्टोरेज – ₹64,999

फोन को Pantone Martini Olive और Pantone Carbon कलर ऑप्शन में उतारा गया है।
Motorola

बिक्री और लॉन्च ऑफर्स

ग्राहक इस स्मार्टफोन को Flipkart के ज़रिए खरीद सकते हैं।HDFC और Axis बैंक कार्ड से भुगतान करने पर ₹5,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट या ₹5,000 तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।Motorola Signature में 5,200mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 (3nm) चिपसेट मिलता है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसमें अधिकतम 16GB RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

ऑडियो और मल्टीमीडिया फीचर्स

फोन में Dolby Vision, Dolby Atmos और Sound by Bose का सपोर्ट मिलता है, जो इसे एंटरटेनमेंट के लिए एक प्रीमियम डिवाइस बनाता है।Motorola Signature में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है:

  • 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट वाला कैमरा

फोन में एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है, जिसकी मोटाई सिर्फ 6.99mm और वजन 186 ग्राम है।

शानदार AMOLED डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच Extreme AMOLED Super HD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल है।
डिस्प्ले की खासियतें:

  • 165Hz रिफ्रेश रेट
  • 6200 nits पीक ब्राइटनेस
  • 446 PPI पिक्सल डेंसिटी
  • Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा

यह भी पढ़े