बर्फ से ढके Kedarnath Dham में फहराया गया तिरंगा, 11,755 फीट की ऊंचाई पर धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस

विश्वप्रसिद्ध Kedarnath Dham में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम के साथ मनाया गया। -10° से -16° सेल्सियस तक के तापमान के बावजूद पुलिस और आईटीबीपी जवानों का उत्साह कम नहीं हुआ। Kedarnath Dham की भूमि पर फहराया तिरंगा लगातार हो रही भारी बर्फबारी और चारों

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Monday, January 26, 2026

Kedarnath Dham

विश्वप्रसिद्ध Kedarnath Dham में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम के साथ मनाया गया। -10° से -16° सेल्सियस तक के तापमान के बावजूद पुलिस और आईटीबीपी जवानों का उत्साह कम नहीं हुआ।

Kedarnath Dham की भूमि पर फहराया तिरंगा

लगातार हो रही भारी बर्फबारी और चारों ओर जमी सफेद चादर के बीच जवानों ने Kedarnath Dham के पावन धाम में तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति निष्ठा दोहराई गई।

विपरीत हालात में भी सुरक्षा में मुस्तैद जवान

केदारनाथ में तैनात पुलिस और ITBP के जवान शीतकालीन अवकाश के दौरान भी चौकस रहते हैं। बर्फ हटाने से लेकर मंदिर परिसर की सुरक्षा तक हर जिम्मेदारी वे पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।
Kedarnath Dham

शीतकाल में बंद रहती है केदारनाथ यात्रा

रुद्रप्रयाग जिले में 11,755 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम में सर्दियों के छह महीने कपाट बंद रहते हैं। इस दौरान 4 फीट से अधिक बर्फ जम जाती है और सुरक्षा बल ही यहां तैनात रहते हैं।

रुद्रप्रयाग में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में भी गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ किया।सुबह स्कूली छात्र-छात्राओं, NCC कैडेट्स और NSS स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी निकाली। तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान किया गया।

संविधान को बताया लोकतंत्र की आत्मा

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने नागरिकों से अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन का आह्वान किया।

यह भी पढ़े