संसद के बजट सत्र की बुधवार को औपचारिक शुरुआत हुई। लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए President Droupadi Murmu ने सरकार की नीतियों, आर्थिक प्रगति और विभिन्न क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख किया।
President Droupadi Murmu ने कहा इंफ्रास्ट्रक्चर, स्पेस और जीएसटी सुधार
President Droupadi Murmu ने कहा कि हाल के वर्षों में सड़क, रेल और बंदरगाह विकास से देश की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है। अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है। साथ ही जीएसटी सुधारों से कर प्रणाली अधिक सरल और पारदर्शी बनी है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर में तेजी
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में उल्लेखनीय प्रगति की बात कही। उन्होंने बताया कि चार नई सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दी गई है, जिससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा शिपिंग सेक्टर के लिए 70 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का भी जिक्र किया गया।
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक योजनाएं
सरकार के सामाजिक प्रयासों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत पिछले एक वर्ष में सात लाख महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं।
बजट से जनता और उद्योग को उम्मीदें
आम बजट 2026 से रक्षा, रेलवे, इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, रियल एस्टेट और कर सुधारों को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं। टैक्सपेयर्स आयकर नियमों को और सरल बनाने की मांग कर रहे हैं।
बजट सत्र की प्रमुख तिथियां
28 जनवरी 2026: बजट सत्र की शुरुआत
31 जनवरी 2026: आर्थिक सर्वेक्षण
1 फरवरी 2026: केंद्रीय बजट
13 फरवरी 2026: पहले चरण का समापन
9 मार्च 2026: दूसरे चरण की शुरुआत
2 अप्रैल 2026: बजट सत्र का समापन






