पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति Lula da Silva से की बात, बोले- जल्द ही स्वागत करने को तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात ब्राजील के राष्ट्रपति Lula da Silva से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत–ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के अपने संकल्प को दोहराया। यह कॉल ब्राजील के

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Friday, January 23, 2026

Lula da Silva

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात ब्राजील के राष्ट्रपति Lula da Silva से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत–ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा द्विपक्षीय रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के अपने संकल्प को दोहराया। यह कॉल ब्राजील के राष्ट्रपति की ओर से की गई थी।

बहुपक्षीयवाद और साझा चुनौतियों पर जोर: Lula da Silva

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए सुधारयुक्त बहुपक्षीयवाद के महत्व पर जोर दिया। Lula da Silva ने कहा कि विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने और वैश्विक संतुलन के लिए सहयोग जरूरी है।

द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्रों की समीक्षा

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने 2025 में ब्रासीलिया और साउथ अफ्रीका में हुई अपनी पिछली बैठकों को याद किया। साथ ही ट्रेड और इन्वेस्टमेंट, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, एनर्जी, हेल्थ, एग्रीकल्चर और लोगों के बीच संबंधों जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति पर संतोष जताया।
Lula da Silva

भारत दौरे को लेकर पीएम मोदी का संकेत

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति लूला से बातचीत के दौरान कहा कि वह उन्हें जल्द ही भारत में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। उल्लेखनीय है कि भारत अगले महीने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इम्पैक्ट समिट की मेजबानी करने जा रहा है।भारत और ब्राजील के बीच संबंधों को साल 2006 में रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था।

यह भी पढ़े

खबरें और भी