निलंबित PCS Alankar Agnihotri रिश्तेदार के घर लखनऊ पहुंचे, चहारदीवारी के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा

निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट और PCS अधिकारी Alankar Agnihotri को बरेली से भेजे जाने के बाद लखनऊ लाया गया है। लखनऊ में वे आलमबाग स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचे, जहां सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घर के बाहर सख्त

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Thursday, January 29, 2026

Alankar Agnihotri

निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट और PCS अधिकारी Alankar Agnihotri को बरेली से भेजे जाने के बाद लखनऊ लाया गया है। लखनऊ में वे आलमबाग स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचे, जहां सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घर के बाहर सख्त पहरा लगाया गया है।

Alankar Agnihotri मीडिया से बोले अलंकार—“मैं चुप नहीं रहूंगा”

लखनऊ पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि बरेली में ऐसी कोई परिस्थिति नहीं थी, जिसके चलते उन्हें अचानक और मौखिक तौर पर जिला बदलकर बाहर भेजा जाए। उन्होंने दावा किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह अनधिकृत थी।Alankar Agnihotri ने साफ कहा कि वे अपनी बात और विचारों को आगे भी उठाते रहेंगे।
Alankar Agnihotri

इस्तीफे के बाद बढ़ा विवाद

अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने नए यूजीसी नियमों पर असहमति जताते हुए इन्हें सामान्य वर्ग के छात्रों के खिलाफ बताया था। इसके साथ ही प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिष्यों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा भी उनके इस्तीफे की वजह बताया गया।

समर्थकों का विरोध, पुलिस ने संभाली स्थिति

28 जनवरी 2026 को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अलंकार अग्निहोत्री को बरेली के एडीएम कंपाउंड से बाहर निकाला गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया, कुछ लोग गाड़ी के आगे लेट गए और नारेबाजी हुई।हालात बिगड़ते देख पुलिस ने स्थिति संभाली और उन्हें निजी वाहन से लखनऊ रवाना किया।

यह भी पढ़े