बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल, खिलाड़ियों ने BCB के बॉयकॉट की दी धमकी, जानें क्या है पूरा मामल?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अभी भी भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने के फैसले पर कायम है। इस मुद्दे पर क्रिकेट की वैश्विक संस्था ICC ने बोर्ड से दोबारा सोचने को कहा है।ICC अब तक इस मामले को सुलझाने के लिए BCB

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Thursday, January 15, 2026

BCB

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अभी भी भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा न लेने के फैसले पर कायम है। इस मुद्दे पर क्रिकेट की वैश्विक संस्था ICC ने बोर्ड से दोबारा सोचने को कहा है।ICC अब तक इस मामले को सुलझाने के लिए BCB के साथ दो बार बैठक कर चुका है। सूत्रों के मुताबिक, इस गतिरोध पर ICC का अंतिम फैसला जल्द सामने आ सकता है।

बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल, BCB के फैसलों पर खिलाड़ियों की नाराज़गी

टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच BCB में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। खिलाड़ियों ने बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी के बयान के खिलाफ बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के मैचों के बहिष्कार की धमकी दी है।क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां खिलाड़ियों के सम्मान के खिलाफ हैं।
BCB

नजमुल इस्लाम के बयान से भड़के खिलाड़ी

BCB की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नजमुल इस्लाम ने पहले पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को भारतीय एजेंट बताया था। तमीम ने ICC और BCCI से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की सलाह दी थी।इसके बाद 14 जनवरी को नजमुल इस्लाम ने कहा कि अगर बांग्लादेश भारत नहीं जाकर टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलता, तो इससे बोर्ड को ज्यादा नुकसान नहीं होगा।

BPL बहिष्कार की चेतावनी

नजमुल के इस बयान के बाद CWAB नाराज हो गया और उनके इस्तीफे की मांग करने लगा। एसोसिएशन ने साफ कहा कि अगर नजमुल को पद से नहीं हटाया गया, तो खिलाड़ी BPL मैचों का बहिष्कार करेंगे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का आधिकारिक बयान

विवाद बढ़ता देख BCB ने 14 जनवरी की शाम एक बयान जारी किया। बोर्ड ने कहा कि नजमुल इस्लाम की टिप्पणियां बोर्ड के मूल्यों से मेल नहीं खातीं।BCB ने कहा कि बिना आधिकारिक प्रवक्ता या मीडिया विभाग के जरिए जारी किए गए बयान व्यक्तिगत राय माने जाएंगे, न कि बोर्ड की नीति।

अनुशासनात्मक कार्रवाई के संकेत

BCB ने साफ किया कि अगर किसी व्यक्ति की टिप्पणी खिलाड़ियों के सम्मान या क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुंचाती है, तो उसके खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।बोर्ड ने दोहराया कि खिलाड़ी बांग्लादेश क्रिकेट की प्राथमिकता हैं और उनके सम्मान, हित और कल्याण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े