दिल्ली -NCR में तेज हवाएं, जम्मू-कश्मीर से लेकर मनाली तक बर्फबारी, कई फ्लाइट्स कैंसिल: IMD ने दी जानकारी

लगभग तीन महीने के लंबे सूखे के बाद आखिरकार शुक्रवार आधी रात से जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा और आसपास के मैदानी व ऊपरी इलाकों में जोरदार बर्फबारी शुरू हो गई। पूरे क्षेत्र में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है, IMD ने जानकारी दी जिससे

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Friday, January 23, 2026

IMD

लगभग तीन महीने के लंबे सूखे के बाद आखिरकार शुक्रवार आधी रात से जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा और आसपास के मैदानी व ऊपरी इलाकों में जोरदार बर्फबारी शुरू हो गई। पूरे क्षेत्र में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है, IMD ने जानकारी दी जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

IMD ने दी जानकारी :कई जिलों में बर्फ की सफेद चादर

डोडा के अलावा बारामूला, बडगाम, रामबन और जम्मू के पहाड़ी हिल रिसॉर्ट शहर बटोटे में भी अच्छी बर्फबारी की खबर है। लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे इलाकों में मौसम ने राहत दी है।भारत मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी दी है। विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में बर्फबारी, बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।
IMD

दिल्ली-NCR में बदला मौसम

शुक्रवार सुबह दिल्ली-NCR में तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेशके कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है।जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर में गुरुवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जिससे त्रिकुटा पहाड़ियां पूरी तरह सफेद हो गईं।

यह भी पढ़े 

खबरें और भी