तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले DMK-कांग्रेस गठबंधन के रिश्तों में सुधार के संकेत मिले हैं। DMK सांसद कनिमोझी ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi से मुलाकात की। इस बैठक को दोनों दलों के बीच चल रहे सीट-शेयरिंग विवाद को सुलझाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
Rahul Gandhi :सीट शेयरिंग में देरी से कांग्रेस थी परेशान
पिछले कुछ हफ्तों से तमिलनाडु कांग्रेस इकाई DMK की ओर से सीटों को लेकर स्पष्ट जवाब न मिलने से असहज थी। कांग्रेस नेतृत्व को गठबंधन की बड़ी सहयोगी DMK से बातचीत आगे न बढ़ने की चिंता थी।Rahul Gandhi ने इससे पहले 3 दिसंबर 2025 को AICC के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडांकर के नेतृत्व में कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की थी।

कांग्रेस की बढ़ी सीटों और हिस्सेदारी की मांग
कांग्रेस, जो बीते दो दशकों से तमिलनाडु में DMK के साथ गठबंधन में है, 2026 के चुनाव में ज्यादा सीटें और सत्ता में भागीदारी चाहती है।
2021 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 25 सीटें मिली थीं, जिनमें से उसने 19 पर जीत दर्ज की थी। इस बार पार्टी 35 से 40 सीटों की मांग कर रही है, लेकिन DMK इन मांगों को लेकर सहज नहीं दिख रही थी।
तनाव बढ़ने पर राहुल गांधी ने संभाली कमान
सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी तेज होने लगी थी। गठबंधन में बढ़ते तनाव को देखते हुए राहुल गांधी ने 17 जनवरी को दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर जमीनी हालात की समीक्षा की।उन्होंने पार्टी नेताओं को सार्वजनिक विवादित बयान देने से बचने की हिदायत दी और बातचीत की जिम्मेदारी खुद संभाली।






