अरिजीत सिंह का आखिरी गाना Salman Khan संग, ‘भाईजान’ के लिए गाए सिर्फ 4 गाने, ये देशभक्ति सॉन्ग हो रहा हिट

भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय गायकों में शामिल अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी की रात सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से विदाई लेने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह सफर यादगार रहा, लेकिन Salman Khan के लिए आखरी गाना गया, अब वे इसे यहीं

EDITED BY: thevocalbharat.com

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

Salman Khan

भारतीय सिनेमा के सबसे लोकप्रिय गायकों में शामिल अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी की रात सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्लेबैक सिंगिंग से विदाई लेने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यह सफर यादगार रहा, लेकिन Salman Khan के लिए आखरी गाना गया, अब वे इसे यहीं विराम देना चाहते हैं। इस खबर ने फैंस को भावुक कर दिया।

Salman Khan के लिए आखरी गाना दर्द, इश्क और सुकून की आवाज

अरिजीत सिंह ने अपने करियर में ऐसे अनगिनत गीत दिए, जिन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके गानों ने प्यार, जुदाई और सुकून की भावनाओं को आवाज दी। विवादों के बावजूद उन्होंने अपने काम को हमेशा प्राथमिकता दी।इंडस्ट्री में चर्चा है कि अरिजीत सिंह का आखिरी प्लेबैक गीत Salman Khan की आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान में सुनाई देगा। यह देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ इन दिनों खूब सराहा जा रहा है।
Salman Khan

‘मातृभूमि’: देशभक्ति का असरदार स्वर

हिमेश रेशमिया के संगीत में बना ‘मातृभूमि’ अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में एक गहरा भावनात्मक प्रभाव छोड़ता है। सलमान खान की दमदार झलकियों के साथ यह गीत देश के प्रति श्रद्धा को मजबूती से सामने रखता है।

‘लेके प्रभु का नाम’: एनर्जी से भरा हिट

फिल्म टाइगर 3 का डांस नंबर ‘लेके प्रभु का नाम’ सलमान खान के स्टाइल और अरिजीत की आवाज का बेहतरीन मेल है। कैची धुन और जोशीला म्यूजिक इसे फैंस का फेवरेट बनाते हैं।इसी फिल्म का गीत ‘रुआं’ प्यार और जुदाई की कोमल भावनाओं को बखूबी दर्शाता है। अरिजीत की सॉफ्ट वॉयस ने इस गाने को खास बना दिया।

यह भी पढ़े